Breaking News: Bardhaman से जैश-ए-मोहम्मद की संदिग्ध महिला ऑपरेटिव गिरफ्तार, 13 दिन की रिमांड मंजूर! पश्चिम बंगाल की एसटीएफ (STF) ने झारखंड से गिरफ्तार अर्पिता सरकार को अदालत में पेश कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान (Bardhaman) और झारखंड से जुड़े टेरर मॉड्यूल मामले में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। राज्य की एसटीएफ (STF) टीम ने जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) से जुड़ी संदिग्ध महिला सदस्य अर्पिता सरकार (Arpita Sarkar) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे बर्दवान जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 13 दिनों की पुलिस कस्टडी (STF Custody) में भेज दिया है। इसके बाद एसटीएफ की टीम उसे लेकर कोलकाता के लिए रवाना हो गई है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, अर्पिता सरकार कथित आतंकी गतिविधियों के आरोप में पहले गिरफ्तार किए गए हामिम मंडल (Hamim Mondal) की बेहद करीबी सहयोगी बताई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े कई अन्य संदिग्ध चेहरों और गुप्त साजिशों से पर्दा उठ सकता है। पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही इस तरह की गिरफ्तारियों से सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्क हो गई हैं।
इस मामले पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (CM Suvendu Adhikari) के नेतृत्व वाली प्रशासनिक व्यवस्था और खुफिया एजेंसियों की पैनी नजर बनी हुई है। जानिए अर्पिता सरकार और हामिम मंडल के बीच क्या संबंध था और कैसे यह पूरा आतंकी नेटवर्क संचालित हो रहा था।
About the Story:
The West Bengal STF has arrested Arpita Sarkar, a suspected operative linked to Jaish-e-Mohammed, from Jharkhand. She was produced before the Bardhaman District Court and sent to 13 days of STF custody. Investigators revealed she is a close associate of Hamim Mondal, who was earlier arrested over suspected terror links.
#JaishEMohammed #ArpitaSarkar #BardhamanSTF #WestBengalTerror
~HT.318~ED.106~PR.514~GR.506~VG.HM~