ईरान और अमेरिका के बीच विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मिडिल ईस्ट में लगातार टेंशन बनी हुई है। इसी बीच ईरान ने यूनाइटेड किंगडम को कड़ी चेतावनी दी है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ब्रिटेन से चेतावनी भरे अंदाज में कहा है कि वह ईरान पर हमले करने में अमेरिका के साथ किसी भी तरह का सैन्य सहयोग न करे।