यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर अखिलेश यादव पर तीखा वार किया है और सनातन विरोधी करार दिया है। वहीं सपा का दावा है कि 2027 में साइकिल कमाल करेगी और सरकार बनाएगी। वहीं बीजेपी का कहना है कि सपा ओवैसी के साथ गठबंधन करे या ना करे, उसकी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।