कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सिंग टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को सचिन सिवाच ने मेंस 60 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में सचिन ने नामीबिया के ट्रायअगेन मोर्नी एनडेवेलो को 3-2 के करीबी स्प्लिट डिसीजन से हराया।