Surprise Me!

पीओके में बढ़ती अशांति के बीच पाकिस्तानी कार्रवाई में 100 के करीब लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

2026-08-02 20 Dailymotion

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके में अशांति बढ़ती नजर जा रही है। पाकिस्तान की सेना यहाँ पर आंदोलन को दबाने का पूरा प्रयास कर रही है। पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों से मौत का आंकड़ा POK में लगातार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। POK में पाकिस्तान की सेना द्वारा की गई हत्याओं के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। पिछले चार दिनों में पीओके में पाकिस्तानी सेना की क्रूर कार्रवाई में 50 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं। असलियत में ये नंबर और भी अधिक हो सकता है क्योंकि इस इलाके में फ़ोन सेवा और इंटरनेट पूरी तरह बंद हैं, जिसकी वजह से यहाँ से तस्वीरें सामने नहीं आ पा रही हैं।