Surprise Me!

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जलवा-जलाल, एक दिन में 8 गोल्ड, मेडल टैली में चौथे नंबर पर

2026-08-02 23 Dailymotion

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत इतिहास रच रहा है..भारतीय खिलाड़ी एक-एक करके कई मेडल जीतकर भारत का नाम रौशन कर रहे हैं। शनिवार का दिन भी भारत के लिए ऐतिहासिक और उपलब्धियों से भरा रहा...प्रतियोगिता के फाइनल से ठीक एक दिन पहले भारतीय मुक्केबाजों, जूडोकाओं और पैरा खिलाड़ियों ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया और 8 गोल्ड मेडल्स जीत लिए। भारत अब तक कुल 39 मेडल्स जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारत के नाम अब तक 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल दर्ज हो चुके हैं...लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया 62 गोल्ड के साथ टॉप पर है। इंग्लैंड 26 गोल्ड मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है और कनाडा 18 गोल्ड मेडल के साथ तीसरे नंबर पर हैं।