Surprise Me!

सांसद पप्पू यादव पर हमला, युवक ने फेंके जूते, पप्पू यादव के समर्थकों ने कर दी आरोपी की पिटाई

2026-08-02 9 Dailymotion

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ऊर्फ राजेश रंजन पर दिल्ली में हमला हुआ है. एक युवक ने उनपर जूते फेंककर हमला किया. उन पर ये हमला के उस वक्त किया गया जब वह अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. उसी दौरान उस युवक ने कुछ सवाल किए और उन पर हमला कर दिया.  

हमले के बाद पप्पू यादव के समर्थकों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. सांसद पप्पू यादव ने दावा किया कि वह व्यक्ति चाकू लेकर आया था. उन्होंने ये भी दावा किया कि उनकी हत्या की साजिश रची गई थी. घटनास्थल से एक चाकू बरामद किया गया है. पप्पू यादव के वकील ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

हमले के पहले आरोपी ने पप्पू यादव से उनके संसद परिसर कांड को लेकर सवार पूछा. पप्पू यादव भी इस मसले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे. दरअसल, हाल ही में पप्पू यादव ने संसद भवन परिसर में नकली साधु बनकर राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर एक स्वांग रचा था. जिसमें वो साधु का वेश में दिखे. उनके पास दान पात्र था. राहुल गांधी समेत कई सांसद उन्हें पैसे देते हुए देखे गए. पप्पू यादव दान पेटी में आने वाले चढ़ावे को चुराकर अपनी जेब में रख रहे थे. फिर वो दान पात्र लेकर भागते देखे गए. इसे लेकर उनके खिलाफ दिल्ली से लेकर वाराणसी तक में कई FIR दर्ज कराई गई है और उनकी गिरफ्तारी की मांग हो रही है. लेकिन पप्पू यादव अब भी अपनी बात पर कायम हैं कि उन्हें कुछ भी गलत नहीं किया. पप्पू यादव पर हमले के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मांग की जांच कर रही है.