दिल्ली में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के सरकारी आवास पर हमला हुआ... ये हमला तब हुआ जब सांसद पप्पू यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे... प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दो लोगों द्वारा चप्पल फेंकने और धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। कुछ देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया... घटना के बाद पप्पू यादव ने कहा है कि अगर आज जनता ना होती तो शायद हम मर जाते... लोग राम मंदिर का चंदा खा गए... और हमने नाटक करके दिखा दिया तो हमें मारने के लिए गुंडे आ रहे हैं...
#PappuYadav #PappuYadavAttack #BreakingNews #DelhiNews #BiharPolitics #IndianPolitics #PoliticalNews #AkhileshYadav #BJP #Congress #Parliament #LatestNews #IndiaNews #HindiNews #NewsUpdate #Politics #TrendingNow #ViralNews #PressConference #BreakingIndia