Surprise Me!

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन हाई-वोल्टेज ड्रामा, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बीजेपी-विपक्ष आमने-सामने

2026-08-03 23 Dailymotion

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन जोरदार सियासी हंगामा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी, NEET पेपर लीक, किसानों और युवाओं के मुद्दों को लेकर योगी सरकार के खिलाफ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। 'चंदा चोर गद्दी छोड़' के नारे लगे, सपा कार्यकर्ता दानपेटी और चिल्लर लेकर पहुंचे, जबकि सपा विधायक आरके वर्मा अपने मुद्दों से भरे कुर्ते के साथ नजर आए। दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में जनता के मुद्दों पर सार्थक चर्चा की अपील की, जबकि बीजेपी ने विपक्ष पर भगवान राम के अपमान का आरोप लगाते हुए पलटवार किया।