Surprise Me!

महिला पहलवान यौन शोषण केस में 3 साल बाद बृजभूषण बरी

2026-08-03 3 Dailymotion

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप से बरी कर दिया है. जनवरी 2023 में 6 महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे. एक मामले में उन पर पॉक्सो एक्ट (POCSO) भी लगा था. जिसे पिछले साल दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट पर कोर्ट ने बंद कर दिया था. अब बृजभूषण सिंह को एक बार फिर कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और महिला पहलवानों के बीच मुख्य विवाद यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप थे. विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत 6 महिला पहलवानों और बजरंग पूनिया सहित कई दिग्गज पहलवानों ने जनवरी 2023 में बृजभूषण पर महासंघ के कार्यालय और विदेशी दौरों पर महिला खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न करने, पीछा करने और डराने-धमकाने के आरोप लगाए थे.