Surprise Me!

बंगाल में मंत्री को हनी-ट्रैप में फंसाने की साजिश! STF ने आदित्य सिंह को किया गिरफ्तार, जैश से जुड़े हैं तार

2026-08-03 6 Dailymotion

पश्चिम बंगाल में आतंकी साजिश और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े नेटवर्क को लेकर बड़े खुलासे हो रहे हैं. हामिद और अर्पिता के बाद अब राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हावड़ा के बेलीलियस रोड से आदित्य सिंह नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है.

STF सूत्रों के मुताबिक, आदित्य एक शातिर 'हनी-ट्रैप'  नेटवर्क का हिस्सा था। उस पर आरोप है कि उसने राज्य मंत्री उमेश राय की रेकी कर उनकी तस्वीरें गिरफ्तार आतंकी हामिद तक पहुंचाईं और मंत्री के बेटे को भी हनी-ट्रैप में फंसाने की साजिश रच रहा था. शुरुआती जांच में आदित्य के कई VIP लोगों की जासूसी से जुड़े होने के सबूत मिले हैं.