Surprise Me!

पाकिस्तान के स्वात में पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ा आत्मघाती हमला, 8 पुलिसकर्मियों समेत 14 की मौत!

2026-08-03 5 Dailymotion

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में एक भीषण आत्मघाती हमला हुआ है. रविवार को काबल पुलिस स्टेशन के गेट पर हुए इस धमाके में 8 पुलिसकर्मियों समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 22 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त यह हमला हुआ, पास ही काबल चौक पर आतंकवाद के खिलाफ एक शांति रैली चल रही थी. एक संदिग्ध युवक पुलिस स्टेशन के पास पहुंचा और तलाशी लिए जाने से ठीक पहले खुद को बम से उड़ा लिया. इलाके को सील कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं.