Surprise Me!

US-Iran War: ran पर बड़े हमले की तैयारी में US Army? CENTCOM के Email से खुलासा | Middle East Crisis

2026-08-04 19 Dailymotion

US-Iran War: CENTCOM के लीक्ड ईमेल से मची हलचल, Trump का नया 'Secret Plan' क्या है? | Oneindia Hindi

ईरान पर सैन्य और आर्थिक दबाव बेअसर होने के बाद अमेरिकी सेना CENTCOM ने अपने विश्लेषकों से नए और गैर-पारंपरिक रास्ते मांगे हैं। जानिए इस आंतरिक ईमेल के लीक होने के बाद पश्चिम एशिया के युद्ध में क्या बड़ा मोड़ आने वाला है!

अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से जारी भीषण तनाव के बीच सीएनएन (CNN) की एक रिपोर्ट ने वॉशिंगटन से लेकर तेहरान तक सनसनी फैला दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की इंटेलिजेंस ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक आंतरिक ईमेल भेजकर विश्लेषकों से ईरान को दंडित करने और बातचीत की मेज पर लाने के लिए "रचनात्मक और गैर-पारंपरिक" (Creative and Unconventional) विचार मांगे हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों जैसे CIA और Defense Intelligence Agency का आकलन है कि सिर्फ एयर स्ट्राइक और बमबारी के जरिए ईरान का रुख बदलना लगभग असंभव साबित हो रहा है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ सैन्य विकल्प खुले रखे हुए हैं, तो दूसरी तरफ कूटनीतिक रास्ते की बात भी कर रहे हैं। महीनों से जारी इस टकराव के कारण अमेरिकी नौसेना और एयर डिफेंस संसाधनों पर भी भारी दबाव पड़ रहा है। ऐसे में CENTCOM का यह लीक ईमेल साफ संकेत देता है कि अमेरिका अब सिर्फ मिसाइलों के भरोसे नहीं, बल्कि अपनी पूरी रणनीति को एक नए और खतरनाक मोड़ पर ले जाने की तैयारी कर रहा है।

A leaked email from US Central Command (CENTCOM) intelligence branch has revealed that the US military is seeking "creative and unconventional" methods to pressure and punish Iran as conventional airstrikes fail to yield results. With intelligence agencies assessing limited impact from bombing campaigns, President Donald Trump and US planners are reviewing options amidst growing strains on American military resources in the Middle East.

~PR.514~ED.106~PR.168~HT.96~VG.HM~