बिहार की बांकीपुर सीट पर बीजेपी की हार को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है और इसे बीजेपी के पतन की शुरुआत बताया है. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज कुमार को 19 हजार 324 मतों से हराया. इस सीट पर लंबे समय से बीजेपी का कब्जा था, लेकिन यहां उसकी हार के बाद शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी बीजेपी हमला बोला है.
बांकीपुर की तरह ही बीजेपी को मध्यप्रदेश की दतिया सीट पर करारी हार का सामना करना पड़ा. यहां कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिबाही को 6 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया. हालांकि गुजरात की मंजलपुर सीट पर बीजेपी ने अपना कब्जा बरकरार रखा है.