सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जारी है। उत्तराखंड के हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया, उनके चरण धोकर सम्मान दिया और अपने हाथों से भोजन परोसा। वहीं उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए ड्रोन, CCTV कैमरे, मेडिकल कैंप, भोजन व्यवस्था और पुलिस की कड़ी निगरानी की गई है। मुरादाबाद के कांवड़ मार्ग पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इस बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने भी शिवभक्तों से नशा छोड़कर संयम और शांति के साथ शिव आराधना करने की अपील की है।