Surprise Me!

Ranchi Student Protest: Shibu Soren की तस्वीर के साथ 12 दिनों से निर्जल अनशन, कब सुनेंगे Hemant?

2026-08-05 11 Dailymotion

Ranchi Student Protest: Shibu Soren को श्रद्धांजलि देकर छात्रों ने मांगी न्याय, क्या सुनेंगे Hemant Soren? | Oneindia Hindi

झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC CGL परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। जानिए कैसे दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर अभ्यर्थियों ने अल्बर्ट एक्का चौक तक श्रद्धांजलि मार्च निकालकर न्याय की गुहार लगाई!

झारखंड के रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC, JSSC CGL और अन्य राज्यस्तरीय भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' दिवंगत शिबू सोरेन की पुण्यतिथि के मौके पर हजारों की संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र सड़कों पर उतरे।

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाले गए इस शांतिपूर्ण श्रद्धांजलि मार्च में अभ्यर्थियों ने शिबू सोरेन को नमन किया और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) और प्रशासन से भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने, पारदर्शी जांच कराने और योग्य उम्मीदवारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने की पुरजोर मांग की है।

इस वीडियो में देखिए रांची में हुए इस विशाल मार्च की ग्राउंड रिपोर्ट, प्रदर्शनकारी छात्रों का रुख और सरकार के सामने खड़ी नई चुनौतियां।

About the Story:

Aspirants protesting against alleged irregularities in JPSC, JSSC CGL, and other competitive recruitment exams staged a massive tribute march in Ranchi from Jaipal Singh Munda Stadium to Albert Ekka Chowk. On the death anniversary of JMM patriarch and former CM Dishom Guru Shibu Soren, the candidates paid homage to the legendary leader while demanding justice, transparency, and immediate government intervention from Chief Minister Hemant Soren.

#RanchiProtest #JPSCScam #JSSCExam #HemantSoren #OneindiaHindi

~HT.318~ED.106~PR.514~GR.122~VG.HM~