Monsoon Rain Alert: Delhi-NCR से UP-Bihar तक बारिश की चेतावनी, IMD ने क्या कहा? | Weather News
उत्तर भारत में मानसून ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग (IMD) ने मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए आपके इलाके में मौसम का क्या हाल रहने वाला है!
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश और बौछारों का सिलसिला जारी रहेगा। बारिश के चलते तापमान में तो गिरावट आएगी लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो सकती है।
वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में मानसूनी ट्रफ और निम्न दबाव प्रणाली के कारण स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। पूर्वी यूपी के गोरखपुर, प्रयागराज, जौनपुर और बिहार के पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, नवादा में बारिश के साथ बिजली चमकने और आंधी-तूफान की संभावना है। निचले इलाकों में पानी भरने और स्थानीय नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन (Landslides) और फ्लैश फ्लड का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में भी भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
India Meteorological Department
The India Meteorological Department (IMD) has issued a fresh rain and thunderstorm alert across Northwest, Central, and East India, including Delhi-NCR, Uttar Pradesh, Bihar, and Uttarakhand. While showers are expected to bring respite from the heat, heavy rainfall poses risks of waterlogging, river overflow, and landslides in hilly states. Watch the complete weather forecast for your region.
#MonsoonAlert #DelhiRain #UPWeather #BiharRain
~HT.318~PR.514~GR.122~VG.HM~