During the Monsoon Session of Parliament, Congress and several other opposition parties staged a protest march against the Central Government within the Parliament complex. Leader of the Opposition in the Lok Sabha Rahul Gandhi, Congress President Mallikarjun Kharge, Priyanka Gandhi Vadra, and several other opposition leaders marched from Prerna Sthal to Makar Dwar. The opposition targeted the government over the alleged police action against students on July 20, alleged irregularities in donations made for the Ayodhya Ram Temple, and other national issues.
संसद के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के सांसदों ने केंद्र सरकार के खिलाफ संसद परिसर में विरोध मार्च निकाला। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने प्रेरणा स्थल से मकर द्वार तक पैदल मार्च किया। विपक्ष ने 20 जुलाई को छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई, अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित अनियमितताओं और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। प्रदर्शन के दौरान निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में सरकारी पदों पर बैठे लोगों को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए और यदि छात्रों पर बल प्रयोग हुआ है तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह से संसद में बयान देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सदन में उपस्थित होकर देश से जुड़े अहम मुद्दों पर जवाब देने की मांग भी की।
#AntiPaperLeakBill #NEETPaperLeak #PaperLeak #PaperLeakControversy #LokSabha #RajyaSabha #Parliament #MonsoonSession #RahulGandhi #PriyankaGandhi #MallikarjunKharge
Also Read
'पेपर लीक गैंग को बख्शेंगे नहीं, हर राज्य इससे परेशान', बिल पास होने पर आधी रात को PM मोदी ने फिर डाला Reel :: https://hindi.oneindia.com/news/india/pm-modi-another-instagram-reel-on-praises-anti-paper-leak-bill-know-what-he-said-1619741.html?ref=DMDesc
Anti-Paper Leak Bill Passed: हंगामे के बीच लोकसभा से पास हुआ संशोधन बिल, अब कानून बनने में क्या-क्या अड़चनें? :: https://hindi.oneindia.com/news/india/anti-paper-leak-amendment-bill-passed-lok-sabha-how-soon-will-it-become-law-news-hindi-1618583.html?ref=DMDesc
Manish Kumar: कौन है सीलबंद बक्से से पेपर चुराने में माहिर डॉ. मनीष? BPSC पेपर लीक मामले में हुआ गिरफ्तार :: https://hindi.oneindia.com/news/bihar/eou-arrests-dr-manish-kumar-close-associate-of-sanjeev-mukhiya-son-bpsc-tre-3-paper-leak-1618375.html?ref=DMDesc
~HT.178~PR.516~ED.104~GR.510~VG.HM~