Surprise Me!

Harshad Chopra ने शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे पर खुलकर रखी अपनी राय!

2026-08-05 15 Dailymotion

मुंबई, महाराष्ट्र: एक्टर हर्षद चोपड़ा ने 'लॉक अप: सच या सज़ा' से बाहर आने के बाद मीडिया से खुलकर बातचीत की और कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने शो से बाहर आने के अपने फैसले पर बात की, साथ ही शिवांगी के साथ अपनी दोस्ती, श्रेया कालरा की राय और शिल्पा शिंदे द्वारा जताई गई चिंताओं पर भी खुलकर प्रतिक्रिया दी। हर्षद ने यह भी कहा कि वो शिवांगी को शो का विनर बनते देखना चाहते हैं। उन्होंने साफ किया कि वो इस शो में ट्रॉफी जीतने के इरादे से नहीं आए थे, बल्कि खुद को दर्शकों के सामने एक अलग अंदाज़ में पेश करने और अपनी असली पहचान दिखाने के लिए इस रियलिटी शो का हिस्सा बने थे। बातचीत के आखिर में हर्षद ने मीडिया से अपनी परफॉर्मेंस को लेकर फीडबैक भी मांगा। उन्होंने सवाल किया कि उनकी अब तक की जर्नी को देखते हुए क्या उन्हें आगे भी रियलिटी शोज़ करने चाहिए या नहीं?

#HarshadChopra #LockUpSachYaSaza #HarshadInterview #Shivangi #ShivangiWinner #ShreyaKalra #ShilpaShinde #RealityShow #TVNews #EntertainmentNews #CelebrityNews #HindiNews #TVCelebs #LatestUpdate #ViralInterview