Jantar Mantar Terror Plot: CJP Protest में ISI का बड़ा साजिश का खुलासा, 9 गिरफ्तार! | Oneindia Hindi
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP छात्र आंदोलन के दौरान एक बहुत बड़ी आतंकी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा प्रायोजित 2 मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है!
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित विशाल छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रची गई थी। पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान-समर्थित ISI के 2 क्रॉस-बॉर्डर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 4 नाबालिगों सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार, पेट्रोल बम और कारतूस बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी सुखमन सिंह ने कबूल किया कि वह पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर के सीधे संपर्क में था, जिसने उसे जंतर-मंतर पर भीड़ को निशाना बनाने का काम सौंपा था। उत्तर प्रदेश से हथियार हासिल कर दिल्ली पहुंचे इन आरोपियों ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था के कारण साजिश को टाल दिया था, लेकिन बाद में पुलिस ने इन्हें धर दबोचा।
इसके अलावा, पुलिस ने एक दूसरे नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया है जो रेलवे ट्रैक्स और संवेदनशील इलाकों के पास सीसीटीवी कैमरे लगाकर विदेशी आकाओं को फुटेज भेज रहा था। इस वीडियो में जानिए कैसे टला जंतर-मंतर पर बड़ा हादसा और क्या था ISI का पूरा प्लान।
About the Story:
In a major security breakthrough, Punjab Police in coordination with security agencies foiled a major terror plot targeting the CJP student protest at Delhi's Jantar Mantar. Police dismantled two cross-border terror modules backed by Pakistan's ISI and arrested nine individuals, including four juveniles. Seizing illegal weapons, petrol bombs, and ammunition, investigators revealed the operatives were directly instructed by overseas handlers to incite violence at the protest site.
#JantarMantar #TerrorPlotFoiled #ISITerrorModule #CJPProtest
~HT.318~ED.106~PR.514~GR.508~VG.HM~