जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A हटाए जाने के 7 साल पूरे होने पर घाटी में अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। एक तरफ बीजेपी ने श्रीनगर, जम्मू और अनंतनाग में जश्न मनाया, बाइक रैली निकाली और भारत माता के नारे लगाए। वहीं दूसरी ओर PDP और कांग्रेस ने 5 अगस्त को 'काला दिवस' के रूप में मनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग उठाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विकास, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और संवैधानिक अधिकारों के क्षेत्र में बड़े बदलाव आए हैं।