भारत सरकार ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के वर्चुअल संबोधन से खुद को अलग कर लिया है. 2024 में छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना भारत में रह रहीं है.वो बुधवार को 'फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित करनेवाली हैं.ये कार्यक्रम छात्र आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया जा रहा है.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा ये बातचीत एक निजी मीडिया संस्था द्वारा आयोजित की जा रही है.इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है. हसीना को इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने छात्र आंदोलन को कुचलने में घातक बल प्रयोग के लिए मौत की सजा सुनाई थी. उन्होंने इस साल दिसंबर में बांग्लादेश लौटने का ऐलान किया है.