Surprise Me!

कॉकरोच जनता पार्टी अब आगे क्या करेगी? CJP को राजनीतिक दल बनाने के सवाल पर क्या बोले दिपके और सौरभ दास

2026-08-05 2 Dailymotion

नीट-यूजी पेपर लीक विवाद से शुरू हुआ जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ सफल हुआ था. इस आंदोलन को आगे ले जाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब आगे क्या करने वाली है. इन सभी सवालों के जवाब सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके और प्रवक्ता सौरव दास ने दिए. सौरव दास ने कहा कि, उनसे पूछा जा रहा है कि, छात्र आंदोलन के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी की आगे की रणनीति क्या रहेगी. सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि, इस आंदोलन से एक ऐतिहासिक जीत हुई है. अब आगे की रणनीति तय करने के लिए दो दिन की बैठक हो रही है और इसके बाद सोचेंगे कि आगे इस आंदोलन को जमीनी स्तर पर पर कैसे ले जाएं. उन्होंने कहा कि, बैठक में जो तय होगा इसकी जानकारी मीडिया, युवाओं, लोगों को दी जाएगी. सौरभ दास ने कहा कि, 6 अगस्त को सब कुछ साफ हो जाएगा.