Sheikh Hasina Delhi Address: 5 अगस्त को दिल्ली से बोलेंगी शेख हसीना, भड़के Tarique Rahman? | Oneindia Hindi
सत्ता गंवाने के ठीक दो साल बाद 5 अगस्त को शेख हसीना नई दिल्ली से फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब में एक वर्चुअल संबोधन देने जा रही हैं। इस घोषणा के बाद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार और ढाका प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानिए इस हाई-प्रोफाइल विवाद का भारत-बांग्लादेश संबंधों पर क्या असर पड़ेगा!
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) दो साल के लंबे अंतराल के बाद पहली बार किसी बड़े सार्वजनिक वर्चुअल मंच से अंतरराष्ट्रीय मीडिया को संबोधित करेंगी। 5 अगस्त 2024 को छात्र आंदोलन के बाद देश छोड़ने को मजबूर हुईं शेख हसीना का यह संबोधन उनके भविष्य के राजनीतिक रोडमैप, बांग्लादेश वापसी और अवामी लीग (Awami League) के पुनरुत्थान के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
लेकिन उनके इस कार्यक्रम से ठीक पहले ढाका में सियासी भूचाल आ गया है। तारिक रहमान सरकार (Tarique Rahman Govt) और बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार से इस कार्यक्रम पर रुख स्पष्ट करने की मांग की है। ढाका का कहना है कि सजायाफ्ता और प्रत्यर्पण की मांग झेल रहीं पूर्व पीएम को भारतीय धरती से राजनीतिक भाषण देने का मंच मिलना द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित कर सकता है।
दूसरी तरफ, भारत सरकार और विदेश मंत्रालय (MEA) ने साफ कर दिया है कि यह एक निजी मीडिया संस्था (FCC South Asia) का कार्यक्रम है और भारत सरकार का इससे कोई आधिकारिक संबंध नहीं है। इस वीडियो में देखिए पूरी इनसाइड स्टोरी, शेख हसीना का मास्टरप्लान और दोनों देशों के बीच बढ़ा कूटनीतिक तनाव।
Ahead of deposed former Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina's planned virtual address hosted by the Foreign Correspondents' Club of South Asia in New Delhi, significant political waves have been triggered in Dhaka. The Bangladeshi government led by Prime Minister Tarique Rahman raised strong objections, seeking clarification from India regarding Hasina using Indian soil for political speeches while facing extradition. India has officially distanced itself, stating the private nature of the event.
#SheikhHasina #TariqueRahman #BangladeshNews #IndiaBangladesh
~HT.178~PR.514~ED.520~GR.538~VG.HM~