मिडिल ईस्ट मे टेंशन रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अमेरिका और ईरान में लगातार टेंशन बनी हुई है। इसी बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने एक ऐसी हरकत की है। जिस पर इस समय पूरी दुनिया की नजर है। दरअसल यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के पास एक भारतीय झंडे वाला जहाज डुबो दिया है। इस जहाज का नाम MSV फ़ैज़े नूरे ओलिया था। इस जहाज पर 14 चालक दल के लोग थे, इनमें से 13 भारतीय थे और 1 यमन का क्रू मेंबर था। जहाज पर हमले के बाद यमनी सुरक्षा बलों ने जहाज के 14 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया। यह जहाज हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले बंदरगाह शहर होदेइदाह से लगभग 13 समुद्री मील दक्षिण में हमले का शिकार हुआ था।