अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम दरबार दर्शन के लिए जारी होने वाले विशेष VIP पास सिस्टम को समाप्त कर दिया है। संतों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे समानता की दिशा में बड़ा कदम बताया। साथ ही रामलला की आरती के लिए तत्काल पास की सुविधा भी शुरू कर दी गई है, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।