मदरसों पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी विवाद तेज हो गया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मौर्य पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि दिक्कत मदरसों में नहीं, बल्कि उनकी सोच में है। ओवैसी ने RSS पर भी निशाना साधा और राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाया। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी मौर्य के बयान का विरोध किया, जबकि बीजेपी सांसद साक्षी महाराज उनके समर्थन में उतर आए।