Surprise Me!

तमिलनाडु में टीवीके सरकार ने पेश किया अपना पहला बजट, साड़ी और सोने के सिक्के का वादा किया पूरा

2026-08-05 15 Dailymotion

तमिलनाडु की TVK सरकार ने अपना पहला बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए साफ किया कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ नई योजनाएं शुरू करना नहीं, बल्कि वर्ष 2036 तक तमिलनाडु को 1.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। इस बजट में महिलाओं, युवाओं, शिक्षा, खेल, आवास और पर्यावरण से लेकर हज सब्सिडी तक कई बड़े ऐलान किए गए हैं। बजट में महिलाओं के लिए चल रही 'सोने का सिक्का एवं रेशमी साड़ी योजना' के लिए 812 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। चुनाव से पहले घोषणा पत्र में विजय ने सोने का सिक्का और रेशमी साड़ी योजना का वादा भी किया था जिसे TVK विजय ने पूरा किया। वहीं पहली बार हज पर जाने वाले लोगों के लिए सब्सिडी 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 35 हजार रुपये कर दी गई है।