उत्तराखंड में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने 5 और 6 अगस्त के लिए देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज' और 'येलो' अलर्ट जारी किया है. लगातार बारिश के कारण देहरादून में टोंस नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते बुधवार को सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है.
रुद्रप्रयाग में मारकंडा नदी में एक अस्थायी पुल बह जाने से मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा बाधित हो गई है, जिससे श्रद्धालु ट्रॉली के सहारे नदी पार करने को मजबूर हैं. वहीं, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान फंसे 20 पर्यटकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है.