Surprise Me!

मुंबई पुलिस विभाग का अजब-गजब कारनामा, जो लोग थे ही नहीं उन्हें बांट दिए 6.41 करोड़

2026-08-05 32 Dailymotion

मुंबई पुलिस विभाग से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है...यहां कागजों पर दर्ज 10 कथित फर्जी कर्मचारियों को साल 2019-20 के दौरान करीब 6.41 करोड़ रुपये वेतन के रूप में दे दिए गए...इस पूरे मामले का खुलासा करीब छह साल बाद हुआ...वो भी तब जब मुंबई पुलिस के विभाग के एक अधिकारी ने इस घोटाले की शिकायत की...शिकायत के अनुसार, 10 गैर-पुलिस कर्मियों को विभाग का कर्मचारी दिखाकर नियमित रूप से वेतन का भुगतान किया गया...पुलिस के अनुसार, फर्जी वेतन भुगतान मुख्य रूप से दो चरणों में हुआ...पहला दिसंबर 2019 से फरवरी 2020 तक और दूसरा जून 2020 से सितंबर 2020 तक...मामले ने तूल पकड़ा तो सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मामला 2020 का है..कार्रवाई जारी है।

#MumbaiPolicesalaryScam, #GhostEmployees, #DevendraFadnavis, #PayrollFraud, #MumbaiPolice, #FakeEmployees, #SevarthPortal, #SalaryScam, #MaharashtraNews, #BNSCase