Surprise Me!

खौफ का अंत.. कैराना से हिंदुओं को भगाने का आरोपी फुरकान एनकाउंटर में ढेर

2026-08-05 20 Dailymotion

शामली के झिंझाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में कैराना पलायन प्रकरण से जुड़े एक लाख के इनामी बदमाश फुरकान को मार गिराया गया. पुलिस के अनुसार फुरकान कुख्यात मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य था और हत्या, रंगदारी, लूट समेत करीब 30 संगीन मामलों में वांछित था. मुठभेड़ के दौरान फुरकान ने पुलिस पर कार्बाइन और पिस्टल से फायरिंग की, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया. जवाबी कार्रवाई में फुरकान ढेर हो गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया. पुलिस ने मौके से हथियार और कारतूस बरामद कर फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है.

#Kairana #Shamli #Encounter #UPPolice #Furkan #BreakingNews #CrimeNews #UttarPradesh