Surprise Me!

दिल्ली से शेख हसीना की LIVE बातचीत पर भड़का बांग्लादेश, कहा- भारत से रिश्तों के लिए नुकसानदायक

2026-08-06 2 Dailymotion

शेख हसीना ने नई दिल्ली से LIVE मीडिया से बात की और बांग्लादेश ने इस पर भारत के सामने कड़ी नाराजगी जता दी. ढाका ने कहा कि भारत को पहले ही उसकी चिंताओं के बारे में बताया गया था. इसके बावजूद हसीना को सार्वजनिक कार्यक्रम की इजाजत देना भारत-बांग्लादेश संबंधों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. दरअसल, बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना ने नई दिल्ली से अपनी पहली वर्चुअल प्रेस ब्रीफिंग की. इसी बातचीत में उन्होंने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने का ऐलान किया और कहा कि गिरफ्तारी, जेल या जान के खतरे समेत वो किसी भी नतीजे का सामना करने को तैयार हैं, लेकिन हसीना की इस बातचीत के बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कड़ा बयान जारी किया. ढाका ने आरोप लगाया कि हसीना ने बांग्लादेश सरकार और वहां के लोगों के खिलाफ ‘जहरीली बातें’ कीं.