माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है. यह हादसा गुरुवार को झांसी-कानपुर NH पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुआ. इसमें अबान के एक साथी की भी मौत हो गई, जबकि 3 अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो हैं. घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.
आरंभिक जानकारी के अनुसार, अबान अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मुलाकात करने आया था. मुलाकात के बाद लौटते समय पूंछ क्षेत्र के खिल्ली गांव पास उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए. हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमे एक की पहचान माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान के रूप में हुई है. दूसरे मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. वहीं, पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया.
Conclusion: