Sheikh Hasina Emotional Speech: संबोधन के दौरान भावुक हुईं Sheikh Hasina, क्या फिर बढ़ेंगे विवाद? | Oneindia Hindi
भारत में रहते हुए शेख हसीना के हालिया वर्चुअल संबोधन ने ढाका से लेकर नई दिल्ली तक भारी हलचल मचा दी है। संबोधन के दौरान शेख हसीना भावुक हो गईं, जिसके बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत के सामने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है!
बांग्लादेश की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक निजी संस्था द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि "मैं सिर्फ अपने देश से दूर हूँ, अपने देश के लोगों से नहीं।" भाषण के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब वे बेहद भावुक और रुआँसी हो गईं। हसीना ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है और अवामी लीग (Awami League) के नेताओं को राजनीतिक साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है।
इस संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी कर भारत के सामने कड़ा विरोध जताया। ढाका ने आरोप लगाया कि भारत की धरती से हसीना को इस तरह का सार्वजनिक बयान देने की इजाजत देना बांग्लादेश की संप्रभुता और जनभावनाओं के खिलाफ है। साथ ही ढाका ने वर्ष 2013 के द्विपक्षीय प्रत्यर्पण समझौते (Extradition Treaty) का हवाला देते हुए शेख हसीना को वापस भेजने की मांग भी दोहराई।
दूसरी ओर, भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि यह किसी सरकारी संस्था का नहीं बल्कि एक निजी संगठन का कार्यक्रम था। इस वीडियो में देखिए पूरी इनसाइड स्टोरी और दोनों देशों के बीच गहराते कूटनीतिक तनाव की विस्तृत रिपोर्ट।
Former Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina turned emotional during a virtual address from India, declaring that she is only away from her country, not her people. The speech sparked severe backlash from Bangladesh's interim government led by Muhammad Yunus, which issued a formal protest to India regarding public statements from her while renewing extradition requests under the 2013 treaty.
#SheikhHasina #IndiaBangladesh #MuhammadYunus #DhakaNews