Surprise Me!

PDA की नई परिभाषा... क्या अखिलेश यादव ने बदल दिया चुनावी गणित? जानें क्या बोले सपा सांसद राजीव राय

2026-08-06 2 Dailymotion

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने PDA को लेकर नया राजनीतिक संदेश दिया है. उनके इस बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है. इस पर सपा सांसद राजीव राय ने अपनी बात रखी और राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा.  

लंबे समय से PDA को पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के सामाजिक गठबंधन के रूप में पेश किया जाता रहा है। ऐसे में 'पंडित' का जिक्र जोड़कर अखिलेश यादव ने संकेत दिया है कि उनकी राजनीति अब ब्राह्मण समाज तक भी पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है.  

साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण समाज को साधने की दिशा में बड़ा राजनीतिक संदेश दिया. जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर हुए कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ब्राह्मण समाज को पार्टी में स्थान और सम्मान देने का भरोसा दिलाया