मौलाना साजिद रशीदी ने कांवड़ियों को लेकर विवादित बयान दिया है. इस पर राजनीति तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि, मौलाना को इस तरह की बातें नहीं करना चाहिए. यहां, मौलाना और पुजारी दोनों का सम्मान होता है ऐसे में इस तरह की बातों से सनातन को आहत करने की चेष्टा न की जाए. उन्होंने मौलाना साजिद रशीदी से इस तरह की बातें न करने की सलाह दी है. वहीं, एफसीआरए बिल पर उन्होंने कहा कि, हिंदू और मुस्लिम दोनों को बराबर का हक दे रखा है. उन्होंने कहा कि, गतिरोध का सवाल विपक्ष से करें.