Surprise Me!

महिला आरक्षण पर समर्थन की कवायद, राहुल गांधी से रिजिजू ने की फोन पर बात

2026-08-07 10 Dailymotion

दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच फोन पर हुई बातचीत ने परिसीमन और महिला आरक्षण कानून को फिर से राष्ट्रीय बहस के केंद्र में ला दिया है. सरकार का दावा है कि परिसीमन की प्रक्रिया आगे बढ़ने से महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ होगा, जबकि कांग्रेस का कहना है कि इस पर पहले पार्टी और सहयोगी दलों से चर्चा की जाएगी. ऐसे में राजनीतिक टकराव, संसद में जारी हंगामे और संभावित विशेष सत्र की चर्चाओं के बीच अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस मुद्दे पर सहमति बनेगी या फिर ये भी राजनीतिक खींचतान का नया अध्याय साबित होगा.

#KirenRijiju #RahulGandhi #Delimitation #WomenReservation #Parliament #MonsoonSession #IndianPolitics #BreakingNews