Surprise Me!

बंटी यादव हत्याकांड पर तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, परिवार को आर्थिक मदद और बच्चों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा

2026-08-07 9 Dailymotion

बंटी यादव हत्याकांड को लेकर बिहार की राजनीति तेज हो गई है.... नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और पीड़ित परिवार के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. उन्होंने कहा कि राजद बंटी यादव के परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगा और बच्चों की शिक्षा से लेकर आर्थिक सहायता तक हरसंभव सहयोग करेगा... तेजस्वी ने कहा कि जब वह पीड़ित परिवार से मिलने गए थे, तब उन्होंने न्याय दिलाने का भरोसा दिया था और स्पष्ट कहा था कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा...

#BuntyYadav #TejashwiYadav #BiharPolitics #RJD #Patna #BiharNews #JusticeForBuntyYadav #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews #PoliticalNews #IndiaNews #LatestNews #NewsUpdate #Opposition #LawAndOrder #TrendingNews #PressConference #Politics #HindiNews