ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कांवड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया है, रशीदी ने कहा है कि, वर्दी में पुलिस वालों को मारने वाले क्या शिवभक्त है?...बच्चों से भरी स्कूल वैन पर हमला करने वाले क्या शिवभक्त?...मरीज की वैन पर हमला करने वाले भी क्या शिवभक्त हैं?...क्या शिव जी ने इन्हें यही तालीम दी है?...लड़के-लड़कियां शराब पीकर नाच रहे, वो शिवभक्त हैं...ये शिवभक्त नहीं, ये नशेड़ी हैं, गंजेड़ी हैं। रशीदी के इस बयान पर बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने मौलाना के खिलाफ FIR कराने की तहरीर दी है और मौलाना रशीदी पर जमकर हमला बोला है।
#KanwarYatra2026, #MaulanaSajidRashidiControversialStatementonkanwarYatra, #MaulanaSajidRashidionkanwarYatra, #kanwarYatra, #kanwarYatranews, #kanwarYatra2026news