मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप के मुताबिक, ईरान के साथ जारी जंग जल्द खत्म हो सकती है और दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ रही है. वहीं दूसरी तरफ, यमन में हूती विद्रोहियों ने भीषण हमला किया है. हूतियों के मिसाइल और ड्रोन हमले में 30 सैनिकों की मौत हो गई है.
इतना ही नहीं, हूतियों ने अदन की खाड़ी में सऊदी तेल टैंकर 'डेजी' पर भी मिसाइल दागने का दावा किया है. जबकि नजरान एयरपोर्ट पर हुए हमले में 11 नागरिक घायल हुए हैं. उधर, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए संसद में एक नया बिल पेश किया है, जिसमें अमेरिका और इजराइल के जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाने की तैयारी है.