Surprise Me!

उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में जनजीवन अस्त-व्यस्त

2026-08-07 17 Dailymotion

उत्तर भारत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में जलभराव और भीषण ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। ग्रेटर नोएडा में कई किलोमीटर लंबा जाम लगा, जिसमें एम्बुलेंस भी फंस गई। वहीं कानपुर और वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा गहरा गया है। राजस्थान के धौलपुर में भी नदी-नाले उफान पर हैं और प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।