Surprise Me!

देश-दुनिया में हिमाचल के इस गांव को मिली हथकरघा से पहचान, यहां मशीनों पर अपनी कलाओं को बुनती हैं महिलाएं

2026-08-07 3 Dailymotion

भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा देशभर में 11 हैंडलूम विलेज घोषित किए गए हैं. इनमें से एक पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश का शरन गांव भी है, जिसे साल 2020 में हैंडलूम विलेज की घोषित किया गया. आज यह गांव देश-दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है. आइए इस विलेज की बदलती तस्वीर से आपको रूबरू कराते हैं. जहां गांव की महिलाएं न सिर्फ आत्मनिर्भर और सशक्त हैं. बल्कि हथकरघा के जरिए गांव की आर्थिकी को भी मजबूत कर रही हैं. ये महिलाएं हथकरघा मशीनों पर अपनी कलाओं को बुनती हैं, जिसकी भारत समेत कई देशों में भारी डिमांड है.