झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार 14वें दिन भी जारी है। इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आंदोलनकारी छात्रों से फोन पर बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों का ज्ञापन व्हाट्सएप पर भेजने को कहा। राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि वह इस मुद्दे पर झारखंड सरकार से बात करेंगे। वहीं, बीजेपी ने राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि उन्हें छात्रों की याद अब क्यों आई। दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं। क्या राहुल गांधी की एंट्री से छात्रों और सरकार के बीच गतिरोध खत्म होगा या यह मुद्दा और ज्यादा राजनीतिक रंग लेगा?