Surprise Me!

रांची में आमरण अनशन पर बैठे छात्रों की बिगड़ी तबीयत, एक अनशनकारी सदर अस्पताल रेफर

2026-08-07 7 Dailymotion

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन आज 14वें दिन भी जारी है. भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की हालत बिगड़ रही है. राहुल क्रांति नामक एक छात्र की हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. वहीं, आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा भी उतर आई हैं. आंदोलन को समर्थन देने के लिए वो जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंची हैं. उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज ठहराया है और शिक्षा व्यवस्था में बुनियादी सुधार की मांग की है.छात्रों के आंदोलन को लेकर सत्ताधारी जेएमएम ने कहा कि दिल्ली और रांची के आंदोलन में फर्फ है और सरकार आंदोलन के पहले दिन से एक्टिव है.  

इसी बीच, एसडीएम रांची ने भूख हड़ताल कर रहे छात्रों से मुलाकात की है. आंदोलनकारियों ने उन्हें सरकार से बातचीत करने वाले प्रतिभागियों का नाम बताया और कहा कि वो सरकार के रिस्पांस का इंतजार कर रहे हैं.