Surprise Me!

IANS EXCLUSIVE: ट्रोल्स, दोस्ती और गेम... Alliance से जुड़े सवालों पर Niti Taylor के बेबाक जवाब

2026-08-07 25 Dailymotion

रियलिटी शो 'Alliance' में अपने शानदार सफर के बाद एक्ट्रेस नीति टेलर ने IANS से खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि शो में उन्होंने हमेशा ईमानदारी से खेला और यही वजह रही कि दर्शकों ने उनसे कनेक्ट किया। नीति ने बताया कि जब उनकी जर्नी को किस्मत का टैग दिया गया तो उन्हें दुख हुआ, लेकिन उन्होंने पहले दिन से ही खुद को साबित किया। नीति का कहना है कि उन्होंने गेम में कभी किसी के साथ धोखा नहीं किया और दोस्ती को हमेशा अहमियत दी। उन्होंने एक्सेप्ट किया कि अगर उन्हें ब्रीफकेस मिल जाता तो उनका 'Ace' बनने का सपना पूरा हो जाता। वहीं, सलमान खान और सोहेल खान के साथ स्टेज शेयर करने के एक्सपीरियंस को नीति ने प्राउड मोमेंट बताया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने फ्यूचर में किसी और रियलिटी शो में हिस्सा लेने के सवाल पर "Never say never" कहा। फिलहाल वह रियलिटी शोज से ब्रेक ले रही हैं और जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान करेंगी। आखिर में नीति ने अपने फैंस का दिल से शुक्रिया अदा करते हुए उनके प्यार और समर्थन के लिए आभार जताया।

#NeetiTaylor #Alliance #RealityShow #IANS #Honesty #AudienceLove #Ace #Briefcase #SalmanKhan #SohailKhan #ProudMoment #RealityTV #NeverSayNever #TVActress #Bollywood #Friendship #NoCheating #NewProject #Fans #Gratitude