Surprise Me!

झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर छात्रों का विधानसभा मार्च, सरकार से वार्ता पर फंसा पेंच

2026-08-07 13 Dailymotion

झारखंड में नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरूद्ध रांची में विरोध प्रदर्शन का आज 14वां दिन है। विरोध प्रदर्शन का असर कल झारखंड विधानसभा में भी देखा गया, जहां विपक्षी विधायकों ने मॉनसून सत्र के पहले दिन ही नारेबाजी की। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार आंदोलनकारियों के साथ बातचीत के लिए तैयार है। इसके बाद आंदोलनकारी छात्रों ने राज्‍य सरकार से बातचीत के लिए 11 सदस्‍यों का प्रतिनिधिमंडल बनाया है... लेकिन अभी तक कोई बातचीत नहीं हो पाई है... ऐसे में अब छात्र संगठन अपने विरोध प्रदर्शन को तेज करते हुए शुक्रवार को राज्य विधानसभा की ओर मार्च करेंगे।

#Jharkhand #Ranchi #StudentProtest #JharkhandProtest #RecruitmentScam #ExamIrregularities #HemantSoren #JharkhandAssembly #AssemblyMarch #GovernmentJobs #JobAspirants #BreakingNews #IndiaNews #YouthVoice #CompetitiveExams #RanchiNews #JharkhandNews #ProtestUpdate #EducationNews #TrendingNews