Surprise Me!

हिमाचल में इस साल गिरा सेब उत्पादन, मंडी में ऊंची कीमत मिलने से बागवानों को राहत

2026-08-07 16 Dailymotion

शिमला: हिमाचल प्रदेश में इस साल बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तापमान में असामान्य उतार चढ़ाव की वजह से पिछले सालों के मुकालबे सेब उत्पादन गिरा है. हालांकि, राहत की बात ये है कि मंडी पहुंचने वाले अच्छी क्वालिटी के सेबों की भारी डिमांड बनी हुई है. जिसकी वजह से बागवानों को अपनी फसल के अच्छे दाम मिल रहे है. जिसकी वजह से बागवानों को हुए नुकसान की भरपाई करने में आसानी होगी. ईटीवी भारत ने शिमला के ढली फल मंडी का जायजा लिया और वहां सेब की डिमांड और कीमतों को लेकर बागवानों और आढ़तियों से मार्केट का हाल जाना.