सावन के पावन महीने में हरिद्वार शिवभक्तों से गुलजार है। अब तक 2.19 करोड़ से अधिक कांवड़िए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं। हरिद्वार पुलिस ने 8, 9 और 10 अगस्त को सबसे अहम दिन बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इस बीच बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने हर की पौड़ी पर गंगा स्नान कर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गंगाजल भरा। वहीं मुरादाबाद के शिवभक्त अपने बुजुर्ग माता-पिता को कंधों पर बैठाकर करीब 200 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा कर आस्था और सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं।