झारखंड में JPSC पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे इस धरने को शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा का समर्थन मिला। हालांकि, आंदोलन के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया, जब विधानसभा घेराव के दौरान एक छात्र ने नेहा बोरा पर स्याही फेंक दी।
#jpsc #jpscprotest #hindinews #topnews