Surprise Me!

हैंडलूम डे मनाने के लिए पीएम मोदी ने की अपील, जगह-जगह होने लगी खरीदारी...

2026-08-08 16 Dailymotion

पीएम मोदी ने गुरुवार रात सोशल मीडिया के जरिए देश के युवाओं से हैंडलूम डे पर भारत के हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने की अपील की थी। पीएम ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे हैंडलूम डे के बारे में बताते नजर आए...पीएम ने कहा, 7 अगस्त 1905 का दिन हमें भूलना नहीं है, इस दिन देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन का प्रारंभ हुआ था। मैं आग्रह करता हूं, 7 अगस्त हैंडलूम डे होता है। हमें उत्साह और उमंग के साथ हैंडलूम डे मनाना है। पीएम मोदी की इस अपील का व्यापक असर दिखा, लोग खरीदारी करते दिखे।

:#PMModi, #NationalHandloomDay, #HandloomDay2026, #SwadeshiAndolan, #PMModiInstagram, #Handloomweavers, #IndianHandloom, #Youthappeal